Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उन्नत तकनीक से कपास उत्पादन बढ़ाने के प्रयास

30 अक्टूबर 2026, बड़वानी (कृषक जगत): उन्नत तकनीक से कपास उत्पादन बढ़ाने के प्रयास – जिले में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में कपास फसल उत्पादन बढ़ाये जाने पर प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।कस्तूरी कॉटन भारत अभियान के अंतर्गत कपास उत्पादक किसानों की कार्यशाला कृषि उपज मंडी खेतिया में आयोजित की गई। कार्यशाला में कपास के अलावा खेत बचाओ अभियान, मिट्टी परीक्षण, नरवाई प्रबंधन, ई विकास उर्वरक वितरण, रबी मौसम में अल्प वर्षा के कारण कम पानी चाहने वाली किस्मों की बुवाई करना आदि पर जानकारी दी गई। कपास की गुणवत्ता में सुधार, उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों को कपास की उन्नत खेती की तकनीकों से अवगत कराना था। कार्यशाला में विभिन्न वक्ताओं ने कपास के उत्पादन से लेकर बाजार उपलब्ध करवाने तक की जानकारी दी। उप संचालक कृषि श्री के सी वास्केल के निर्देशन एवं सम्बंधित संस्थानों के सहयोग से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

कपास की अच्छी कृषि पद्धतियां कपास में अशुद्धियों की रोकथाम कीट नियंत्रण कटाई एवं उनके सुरक्षित भंडारण करने के तरीका भी बताएं किसानों को स्वच्छ गुणवत्ता युक्त एवं बाजार की मांग के अनुसार कपास उत्पादन, कपास की गुणवत्ता में सुधार लाकर बेहतर दाम दिलाने के सभी को प्रयास करने चाहिए।

कृषि वैज्ञानिकों की सलाह अपनाने के साथ एचडीपीएस पद्धति की जानकारी भी दी । कार्यशाला में सर्व श्री संतोष मौर्य परियोजना संचालक आत्मा अक्षय बूचड़े , घनश्याम ठाकर, रामचंद्र सोनिस ,सचिन चौहान, मनोहर पटेल, राजेंद्र शितोले ,कृषि विभाग के अधिकारी विक्रम रावत, बलराम जमरे, नेहा तोमर, भारत पटेल सहित क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें