Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में शहडोल जिले में 222 सोलर पंप स्वीकृत

24 जनवरी 2026, शहडोल: प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में शहडोल जिले में 222 सोलर पंप स्वीकृत – मध्यप्रदेश शासन के नवकरणीय ऊर्जा विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार किसानों को प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना (कुसुम बी) से लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त जिलों में नवकरणीय ऊर्जा कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शहडोल जिले में ऊर्जा विकास निगम कार्यालय शहडोल में आयोजित नवकरणीय ऊर्जा कैंप के दौरान कुसुम ब के राज्य पोर्टल पर AIF का आवेदन करवाया गया एवं किसानो का खाता नोडल बैंक (सीआईएफ की उपलब्धता)में खुलवाया गया । प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना अंतर्गत जिले में 222 सोलर पंप स्वीकृत किए गए।

 जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी शहडोल श्री नवनीत राठिया ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री कुसुम बी योजना के माध्यम से किसानों को सोलर पंप लगाने हेतु अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जिससे सिंचाई लागत कम होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। इस योजना में किसानों को केवल 10 प्रतिशत अंशदान देना होगा, शेष 30 प्रतिशत केंद्रीय अनुदान एवं 60 प्रतिशत राज्य अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को ऑनलाइन आवेदन, सब्सिडी प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने नागरिकों एवं किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान, स्व-सहायता समूह एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। आयोजित कैंप में ब्रांच मैनेजर श्री पवन कुमार वर्मा, अभियंता श्री शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें