Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उमरिया : किसानों को बीजों का वितरण किया

07 जुलाई 2026, उमरिया: उमरिया : किसानों को बीजों का वितरण किया – उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि आत्मा परियोजना अंतर्गत नवाचार कार्यक्रम के तहत जिला उमरिया के मानपुर विकासखंड के बड़ार, बड़ारी एवं रक्सा ग्रामों में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से अमरु एवं अरंडी के बीजों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुल 33 किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराए गए, ताकि वे खरीफ मौसम में इन फसलों का वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन कर सकें।

   कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कतार पद्धति से बुवाई करने की सलाह दी, जिससे पौधों का समुचित विकास हो तथा उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो सके। साथ ही किसानों को धान की डायरेक्ट सीडेड राइस पद्धति की जानकारी देते हुए इसके लाभ, लागत में कमी एवं जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

किसानों को ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था की जानकारी भी दी गई, जिससे उन्हें समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त खरीफ फसलों के उन्नत प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं एवं सुविधाओं की भी जानकारी प्रदान की गई। किसानों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए वैज्ञानिक खेती अपनाने और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने का संकल्प लिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें