उमरिया: प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग यूनिट (दाल मिल) की स्थापना हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
30 जुलाई 2026, उमरिया: उमरिया: प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग यूनिट (दाल मिल) की स्थापना हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित – आत्मनिर्भरता मिशन के अंतर्गत वर्ष 2026-27 हेतु प्रदेश एवं जिले में दलहन फसलों के मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण क्षमता में वृद्धि तथा कृषकों को बेहतर बाजार अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोस्ट-हार्वेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग यूनिट (दाल मिल) की स्थापना हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि योजना अंतर्गत जिले के इच्छुक कृषक उत्पादक संगठन , क्लस्टर लेवल फेडरेशन , प्राथमिक कृषि साख समिति तथा व्यक्तिगत लाभार्थी 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित लाभार्थियों को परियोजना की कुल स्वीकृत लागत का 33 प्रतिशत (अधिकतम 25.00 लाख तक) अनुदान, शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अधीन प्रदान किया जाएगा। बैंक ऋण एवं ब्याज अनुदान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित परियोजना हेतु बैंक से ऋण प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान की सुविधा उपलब्ध है। एआईएफ योजना के तहत मिलने वाले प्रतिशत ब्याज अनुदान के बाद लाभार्थियों पर शुद्ध ब्याज दर मात्र 6 प्रतिशत लागू होगी। योजना की पात्रता, नियम एवं शर्तें, आवश्यक दस्तावेज तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी म.प्र. कृषि अभियांत्रिकी पोर्टल www.chc.mpdage.org पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, इच्छुक आवेदक किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय उप संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, जिला उमरिया में भी संपर्क कर योजना संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

