उज्जैन: खरीफ फसलों का बीमा 31 जुलाई तक कराएं किसान
09 जुलाई 2026, उज्जैन: उज्जैन: खरीफ फसलों का बीमा 31 जुलाई तक कराएं किसान – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ-2026 सीजन के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। सभी कृषकों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं।
किसान क्रेडिट कार्डधारी कृषकों से अनुरोध किया गया है कि वे जिस बैंक से उनका किसान क्रेडिट कार्ड बना है, वहां जाकर फसल बुवाई प्रमाण-पत्र एवं पटवारी हल्के की जानकारी अद्यतन कराएं। वहीं अऋणी एवं डिफाल्टर कृषकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने निकटस्थ सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से शीघ्र फसल बीमा कराएं, ताकि योजना का लाभ प्राप्त हो सके।फसल बीमा कराने के लिए कृषकों को बीमा प्रस्ताव पत्र, भू-अधिकार पुस्तिका की छायाप्रति, पटवारी अथवा पंचायत सचिव द्वारा जारी बोनी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड (अनिवार्य), मतदाता परिचय पत्र अथवा पैन कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ ले जाना आवश्यक होगा।
कृषकों से पुनः आग्रह है कि मौसम की अनिश्चितताओं, प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम से होने वाली संभावित फसल क्षति से आर्थिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए समय रहते प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

