Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

उदय एप, संकट हरण योजना किसानों की हितकारी

26 मार्च 2025, नरसिंहपुर: उदय एप, संकट हरण योजना किसानों की हितकारी – जिला मुख्यालय पर आयोजित इफको सहकारी कार्यकर्ता प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. डी. के. सोलंकी एवं श्री मनीष चौरसिया जिला विपणन अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला विपणन संघ जिला नरसिंहपुर के समस्त गोदाम प्रभारी, ऑपरेटर, लेखा अधिकारी एवं अन्य सदस्य सम्मिलित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में श्री संतोष रघुवंशी उप प्रबंधक राज्य कार्यालय भोपाल द्वारा दानेदार यूरिया एवं डीएपी से होने वाले पर्यावरण ह्रास के बारे में चर्चा की गई एवं नैनो उर्वरकों पर विस्तृत जानकारी साझा की। संकट हरण बीमा योजना एवं इफको किसान उदय एप की जानकारी भी दी।

श्री आर. के. मिश्रा उप महाप्रबंधक (विपणन) जबलपुर द्वारा नैनो स्कैन स्कीम के बारे में सभी गोदाम प्रभारी को जानकारी साझा की गई। इसके पश्चात राज्य विपणन प्रबंधक द्वारा अगले वर्ष में नैनो उर्वरकों की बिक्री बढ़ाने के लिए कार्ययोजना साझा की गई एवं विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अंत में सर्वाधिक नैनो उर्वरकों का विक्रय करने वाले गोदाम प्रभारियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय प्रताप सिंह कनिष्ठ क्षेत्र प्रतिनिधि नरसिंहपुर द्वारा किया गया ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com