राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री जैन के मरणोपरांत नेत्रदान से दो दृष्टिबाधितों को मिलेगी दृष्टि

20 जुलाई 2026, (दिलीप दसौंधी , कृषक जगत , मंडलेश्वर)श्री जैन के मरणोपरांत नेत्रदान से दो दृष्टिबाधितों को मिलेगी दृष्टि – मंडलेश्वर के प्रतिष्ठित व्यवसायी , समाजसेवी , किसान एवं कृषक जगत सदस्य श्री भंवरलाल जैन का गत दिनों निधन हो गया। उनके निधन के पश्चात स्वर्गीय जैन के पुत्र विपिन , जय और स्वजनों ने शोक की घड़ी में मानव सेवा को प्राथमिकता देते हुए मरणोपरांत अपने पिता के नेत्रदान का निर्णय लिया। इस निर्णय से दो दृष्टि बाधितों को नई दृष्टि मिल सकेगी।  इस पुनीत कार्य को करने में डॉ  प्रसन्न जैन ने प्रेरित किया। इंदौर के एमके इंटरनेशनल आई बैंक की टीम  द्वारा  नेत्र दान की प्रक्रिया सम्पन्न की गई।  डॉ जैन ने नेत्रदान के संबंध में जानकारी दी कि इसमें आंख के पारदर्शी भाग कार्निया लिया जाता है,  जिसका चेहरे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

डॉ जैन

जैन परिवार के इस प्रशंसनीय कार्य के लिए समाजजनों द्वारा  साधुवाद दिया गया।  इस अवसर पर जैन श्वेतांबर श्री संघ अध्यक्ष सर्व श्री नवीन चंद जैन ,इन्दरमल जैन, मनोज जैन, प्रितेश जैन सहित समाजजन उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture