Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

माह भर किया जाएगा डबल डेकर बस का ट्रायल

महापौर भार्गव और मंत्री विजयवर्गीय ने भी किया सफर

21 अक्टूबर 2024, इंदौर: माह भर किया जाएगा डबल डेकर बस का ट्रायल – इंदौर में जल्द ही डबल डेकर बसों में लोग सफर का आनंद ले सकेंगे। बीते दिन ही इन बसों का ट्रायल हुआ। बताया जा रहा है कि आगामी माह भर बसों का रन ट्रॉयल होगा और फिर इन्हें सड़क पर उतार दिया जाएगा। इसके अलावा जल्द ही रूटों को भी तय कर लिया जाएगा।

अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड  (एआईसीटीएसएल) द्वारा प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। आगामी माह भर तक ट्रायल किया जाएगा। जिसके बाद तय किया जाएगा कि इस बस संचालन शहर के किन रूट पर किया जाएगा। पहले दिन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव व अन्य ने बस में सफर भी किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

एआईसीटीएसएल परिसर से  जैसे ही दुल्हन की तरह सज कर बस सड़क पर निकली तो लोगों ने मोबाइल से फोटो वीडियो लेना शुरू कर दिए। पहले दिन बस रवाना होने से पहले मंत्री विजयवर्गीय ने स्टेरिंग का पूजन किया। इसके बाद महापौर भार्गव के साथ बस में सवार हो गए। इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि अभी शहर में ट्रायल बेसेस पर बस चला रहे हैं। इंदौर में अगर यह बस सफल होती है, तो चार से पांच बसें खरीदेंगे। जिसमें से एक बस महिलाओं के लिए रहेगी। जिसका नाम पिंक डबल डेकर बस रहेगा। शहर में तेजी से वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ओर ध्यान देना जरूरी है। भले ही नगर निगम को घाटा हो, लेकिन शहर को सस्ती लोक परिवहन सेवा देंगे। शहर के यातायात को कम करने के लिए 25 से 30 ब्रिज बना रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

यह है इन बसों की खास बातें

  • बस के निचले हिस्से में 29 और ऊपरी हिस्से में 36 सीटें
  • बस लंबाई 31.8 फीट, चौड़ाई 8.5 फीट और ऊंचाई 15.4 फीट
  • एक बार चार्ज होने पर 150 से 160 किमी चलेगी
  • बस में प्रवेश और निकासी के लिए दो गेट
  • ऊपरी हिस्से में जाने के लिए दो सीढ़ियां
  • बस की लागत करीब दो करोड़ रुपये है

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com