Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास में मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण आयोजित

27 दिसम्बर 2022, देवास: देवास में मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण आयोजित – कृषि विज्ञान केन्द्र देवास द्वारा मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण का 5 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण से अधिक से अधिक किसानों को एवं बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार के समान अवसर प्राप्त हो सकेंगे।

प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ए.के.बड़ाया ने कहा कि मशरूम उत्पादन कर अधिक आय प्राप्त की जा सकती है। यदि इसी दिशा में वे अपने कदम बढ़ाएं और मशरूम उत्पादन की तकनीकी की गुणवत्ता का ध्यान दें, तो निश्चित ही अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सकते हैं व देवास जिले में बेरोजगारी की समस्या का समाधान कर सकते हैं। केन्द्र की वैज्ञानिक श्रीमती अंकिता पाण्डेय ने मशरूम उत्पादन तकनीकी को प्रयोगात्मक एवं सैद्धांतिक रूप से प्रशिक्षार्णियों को अवगत कराया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.एस.भार्गव ने मशरूम के लिए उपयुक्त संरचनात्मक कमरे एवं अन्य यंत्रों की विस्तृत जानकारी दी वहीं केन्द्र की वैज्ञानिक डॉ. लक्ष्मी ने मशरूम के लिए समय प्रबंधन की चर्चा की। मशरूम अनुसंधान निदेशालय सोलन से डॉ. श्वेत कमल ने बटन मशरूम उत्पादन तकनीकी, डॉ. अनुराधा श्रीवास्तव द्वारा मशरूम की पोस्ट हार्वेस्ट तकनीकी पैकेजिंग, लेबलिंग, कैनिंग, ब्लांचिंग की जानकारी दी। डॉ. अनिल कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा मशरूम में होने वाली बीमारियों के बारे में तथा केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. मनीष कुमार द्वारा मशरूम के कीटों की विस्तृत जानकारी दी।

कृषि महाविद्यालय इंदौर के वैज्ञानिक एवं विभाग प्रमुख ने मशरूम के स्पान बनाने के बारे में चर्चा करते हुए मशरूम इकाई का भ्रमण कराया। साथ ही बेटी इनोवेटिव प्राईवेट लिमिटेड इंदौर की फाउण्डर एवं सीईओ डॉ. पूजा डी. पाण्डेय ने मशरूम स्पान मदर कल्चर एवं कल्चर के विभिन्न चरणों को प्रयोगात्मक एवं सैद्धांतिक रूप से प्रशिक्षणार्थियों को बताया। कृषि विज्ञान केन्द्र गोविंदनगर की वैज्ञानिक डॉ. आकांक्षा पाण्डेय द्वारा मशरूम के पौष्टिक एवं औषधीय गुणों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। श्रीमती अंकिता पाण्डेय द्वारा मशरूम के वर्गीकरण आइस्टर, बटन, पैडीस्ट्रा, मिल्की मशरूम आदि की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई। प्रशिक्षण के दौरान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. निशिथ गुप्ता, डॉ. महेन्द्र सिंह, श्रीमती नीरजा पटैल, डॉ. सविता कुमारी, श्री विनेश मुजाल्दा, श्री विद्याभूषण मिश्रा एवं श्री पवन कुमार की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंकिता पाण्डेय एवं आभार प्रदर्शन डॉ. लक्ष्मी द्वारा किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (26 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )