Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान अधिसूचित फसलों का फसल बीमा कराएं

04 अक्टूबर 2022, झाबुआ: किसान अधिसूचित फसलों का फसल बीमा कराएं – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत वर्तमान में खरीफ एवं रबी सीजन में बोई जाने वाली फसलों हेतु पटवारी हल्का स्तर पर अधिसूचित की जाने वाली फसलों का न्यूनतम रकबा 100 हेक्टेयर है।  किसान अधिसूचित फसलों का  फसल बीमा कराएं।

उप संचालक ,किसान कल्याण तथा कृषि विकास, झाबुआ ने बताया कि मुख्यमंत्री  द्वारा  की गई घोषणा अनुसार आगामी रबी वर्ष 2022-23 से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत पटवारी हल्का स्तर पर अधिसूचित की जाने वाली फसलों जैसे गेहू ,सिंचित, गेहू असिंचित, चना, राई, सरसों आदि फसलों हेतु पटवारी हल्का स्तर पर न्यूनतम रकबा 100 हेक्टेयर के स्थान पर 50 हेक्टेयर किया जा रहा है। तदनुसार ही रबी वर्ष 2022-23 की अधिसूचना जारी की जावेगी। प्रति हल्के में बोई गई फसल का रकबा पहले की तुलना में कम होगा। जिससे अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने जिले के समस्त किसानों से अपील की है, कि उपरोक्तानुसार रबी वर्ष 2022-23 में अधिसूचित फसलों का अधिक से अधिक ऋणी एवं अऋणी कृषकों के रूप में अपनी-अपनी फसलों गेहू सिंचित, गेहू असिंचित, चना आदि फसलों का फसल बीमा करवाने का अनुरोध किया है।

महत्वपूर्ण खबर: पोटाश उर्वरक की कमी से किसानों को बचाने, भारत ने कनाडा से एमओयू किया

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें