टीकमगढ़ में व्यावसायिक बकरी पालन, स्वरोजगार की एक राह प्रशिक्षण संपन्न
11 जुलाई 2026, टीकमगढ़: टीकमगढ़ में व्यावसायिक बकरी पालन, स्वरोजगार की एक राह प्रशिक्षण संपन्न – कृषि विज्ञान केंद्र टीकमगढ़ द्वारा ग्रामीण युवाओं एवं किसानों के लिए आयोजित सात दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यावसायिक बकरी पालन स्वरोजगार की एक राह सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख तथा कार्यक्रम मार्गदर्शक डॉ. बी.एस. किरार द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन एवं डेयरी विभाग, टीकमगढ़ के उपसंचालक डॉ. आर.के. जैन उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में ग्राम सुनौनी, हजूरी नगर, हीरानगर, सूरजपुर, सुकवाहा, गणेशगंज और करमासन घाट के कुल 35 किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों डॉ. आर.के. प्रजापति, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. एस.के. जाटव एवं डॉ. आई.डी. सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अतिरिक्त, प्रेजेंटेशन और कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित करने में श्री जयपाल पटेल एवं श्री सुदीप रावत की भूमिका सराहनीय रही।समापन सत्र के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। सात दिनों तक चले इस गहन प्रशिक्षण से किसानों को बकरी पालन के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई है।कार्यक्रम का संचालन व समन्वयन पाठ्यक्रम संचालक डॉ. सतेन्द्र कुमार (वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र) ने किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

