राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट में नैनो फर्टिलाईजर पर कृषि विस्तार अधिकारियों का प्रषिक्षण

10 फ़रवरी 2025, भोपाल: बालाघाट में नैनो फर्टिलाईजर पर कृषि विस्तार अधिकारियों का प्रषिक्षण – कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव, बालाघाट में नैनो फर्टिलाइजर पर कृषि विस्तार अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कृषि विभाग के 64 कृषि विस्तार अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री राजेश खोबरागड़े, सहायक प्राध्यापक कृषि महाविद्यालय डॉ. उत्तम बिसेन, क्षेत्रीय अधिकारी इफको श्री वैदिक अगाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आर.एल. राऊत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री राजेश खोबरागड़े ने नैनो फर्टिलाइजर के उपयोग को जिले में और अधिक बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी श्री वैदिक अगाल ने रासायनिक उर्वरकों के उपयोग और नैनो यूरिया, नैनो डीएपी के उपयोग के बारे में जानकारी दी। डॉ. उत्तम बिसेन ने नैनो फर्टिलाईजर और घुलनशील उर्वरकों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में हिमांषु टेम्भरे, पारसमल गराड़े एवं कृषि विस्तार अधिकारियों एवं केन्द्र की अन्नपूर्णा शर्मा ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement