Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिवपुरी में नवपदस्थ कृषि विस्तार अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

01 जुलाई 2024, शिवपुरी: शिवपुरी में नवपदस्थ कृषि विस्तार अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न – कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी  में  जिले के विभिन्न विकास खण्डों में नव पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 59 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

कलेक्टर श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार उपसंचालक कृषि के समन्वय में शिवपुरी जिले के विभिन्न विकास खण्डों में पदस्थ नये कृषि विस्तार अधिकारियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विषयों जैसे फसल बीमा, फसल कटाई, फसलों में लगने वाले रोग, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, टमाटर की खेती, मृदा नमूना कैसे लें, टमाटर में लगने वाले रोग, प्रति हेक्टेयर खेती की लागत, ड्रिप इरीगेशन सिस्टम इत्यादि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण उपरांत समस्त प्रशिक्षणार्थियों की एक परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ.पुनीत कुमार, उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास उम्मेद सिंह तोमर, वैज्ञानिक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, वैज्ञानिक डॉ.ए.एल.बसेड़िया, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ.नीरज कुमार कुशवाहा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com