Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न

11 दिसंबर 2025, रायसेन: दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न – रायसेन स्थित शासकीय पशु चिकित्सा एवं डेयरी विकास कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

 जिसमें कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पशु चिकित्सकों, सहायक पशु चिकित्सकों तथा गौ-मित्रों से कहा कि जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य, अधिक दूध देने वाली गाय-भैंस की नस्लों की जानकारी, उनके पोषण और टीकाकरण आदि की समुचित जानकारी हो। इसके लिए सभी  यहां दिए जा रहे प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से प्राप्त करें तथा कोई संशय या जिज्ञासा हो तो उसका समाधान प्राप्त करें। प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सभी गांवों में जाकर पशुपालकों से गृह भेंट करेंगे तथा उन्हें पशु स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के उपायों के बारे में जानकारी देंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य पशुपालकों तक उन्नत नस्ल, पोषक आहार आदि के साथ ही नवीनतम जानकारी और सेवाएं पहुंचाकर उनकी आय को दोगुना करना है।

 प्रशिक्षण में उप संचालक श्री शुक्ला द्वारा पशुओं की देखरेख, उनके स्वास्थ्य, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु पशुओं को दिए जाने वाले पोषण आहार आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें