Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई प्रबन्धन एवं ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिये प्रशिक्षण सम्पन्न

17 फरवरी 2024, हरदा: नरवाई प्रबन्धन एवं ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिये प्रशिक्षण सम्पन्न – रबी वर्ष 2023-24 के तहत जिले में बोई गई फसलों की कटाई उपरांत शेष बचे अवशेष  को जलाने से रोकने के लिये शुक्रवार को कार्यालय उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, हरदा के सभाकक्ष में प्रसार कार्यकर्ताओं को नरवाई प्रबंधन एवं ग्रीष्मकालीन मूंग वर्ष 2024 के लिये तकनीकी प्रशिक्षण  दिया गया।

प्रशिक्षण में उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री संजय यादव एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा  प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में कृषकों के व्हाट्सएप  ग्रुप , कृषक संगोष्ठी, कृषक चौपाल आदि माध्यमों से नरवाई केअवशेष को मृदा में अपघटन की प्रक्रिया के लिए उपयोग किए जाने वाले आधुनिक कृषि यंत्र जैसे-रोटावेटर, स्ट्रा रीपर, मल्चर आदि का उपयोग करने एवं नरवाई का उपयोग पशुओं के लिए भूसा बनाने में करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिये कहा गया।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें