टीकमगढ़: हैप्पी सीडर से मूंग की बुवाई कर किया नरवाई का प्रबंधन
15 अप्रैल 2026, टीकमगढ़: टीकमगढ़: हैप्पी सीडर से मूंग की बुवाई कर किया नरवाई का प्रबंधन – ग्राम नीमखेड़ा विकासखंड टीकमगढ़ के कृषक श्री किशोरी यादव ने अपने खेत में बीआईएसए जबलपुर एवं कृषि विभाग के सहयोग से ग्रीष्मकालीन मूंग की सीधी बुवाई नरवाई प्रबंधन कृषि यंत्र हैप्पी सीडर से कर नवाचार किया है। कृषि यंत्र हैप्पी सीडर से सीधी बुवाई करने पर कृषक श्री किशोरी यादव को नरवाई नहीं जलानी पड़ी।
कृषक श्री किशोरी यादव ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में बीआईएसए जबलपुर एवं कृषि विभाग के सहयोग से नरवाई प्रबंधन कृषि यंत्र हैप्पी सीडर के माध्यम से ग्रीष्मकालीन मूंग की सीधी बुवाई की है, जिससे खेत की तैयारी नहीं करनी पड़ी और प्रति एकड़ 2000 रूपये की बचत हुई। साथ ही नरवाई में आग नहीं लगानी पड़ी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

