राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देशव्यापी नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान की शुरुआत

14 अप्रैल 2026, नई दिल्ली: देशव्यापी नैनो उर्वरक जागरूकता अभियान की शुरुआत – भारत की सबसे बड़ी उर्वरक सरकारी संस्था इफको ने देशव्यापी नैनो उर्वरक जागरूकता महा अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर इफको के अध्यक्ष श्री दिलीप संघाणी ने बताया कि यह कार्य एक व्यापक और एकीकृत राष्ट्रीय जागरूकता अभियान है जिसका उद्देश्य भारतीय किसानों में नैनो उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देना । भारत राजपत्र के उर्वरक नियंत्रण आदेश में नैनो एन पी के लिक्विड (8-8-10) ओर नैनो एन पी के ग्रेन्यूल्स (20-10-10) को शामिल करना भारतीय कृषि नवाचारों में मील का पत्थर साबित होगा। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की प्रेरणा से शुरू किया गया है। आत्मनिर्भर भारत तथा सहकार से समृद्धि जैसे राष्ट्रीय मिशन के अनुरूप कार्यक्रम को देश में संचालित किया जाएगा। कोयंबटूर स्थित इफको नैनोवेंशन्स में इफको का इनोवेशन हब तथा ब्राजील में स्थापित होने वाला नेनौ उर्वरक उत्पादन संयंत्र की कृषि क्षेत्र में नेनौ तकनीक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

अभियान के अंतर्गत पांच नैनों प्रचार वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।यह वाहन 19 राज्यों के 560 जिलों की 3477 तहसीलों में कृषकों को जागरूक करेंगे। प्रचार वाहन का उद्देश्य नैनो यूरिया प्लस,नेनौ डीएपी,एन पी के, ज़िंक,कापर का फोलियर स्प्रे के माध्यम से सही उपयोग करने का प्रशिक्षण देना है।श्री संघाणी ने इस अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। अभियान में इफको के सहकारी एवं निजी नेटवर्क के माध्यम से अंतिम स्तर तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान प्रत्येक क्षेत्र को मजबूत बनाकर और क्षेत्रीय प्रदर्शन के माध्यम से आगे बढ़ेगा । किसान स्वयं परिणाम देखेंगे तब विश्वास स्वीकार करेंगे नैनो उर्वरक केवल एक उत्पादन नहीं बल्कि भूमि और पर्यावरण की सुरक्षा तथा किसानों की आय बढ़ाने का माध्यम है। प्रचार में नैनो उपयोग से कम लागत अधिक उत्पादन स्वस्थ पर्यावरण हर खेत में नैनो उर्वरक यही नया भारत है, यही आत्मनिर्भर भारत है के रूप किया जाएगा।अभियान के शुभारंभ अवसर पर इफको के प्रबंध निदेशक श्री के जे पटेल सहित निदेशक मंडल के सदस्य ,अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements