Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले में उद्यानिकी विभाग द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

02 फरवरी 2023, देवास: देवास जिले में उद्यानिकी विभाग द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित – उप संचालक उद्यानिकी श्री पंकज शर्मा ने बताया कि उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग जिला-देवास द्वारा राज्य पोषित योजना के घटक ‘‘कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण‘‘ अंतर्गत वर्ष 2022-23 में राज्य के विभिन्न उन्नत प्रक्षेत्रों तथा क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज्य प्रशिक्षण केन्द्र, इन्दौर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिला देवास के किसानों को उन्नत उद्यानिकी तकनिकी की जानकारी देने के लिए प्रदेश के विभिन्न प्रगतिशील कृषकों के प्रक्षेत्रों और खाद्य इकाईयों का भ्रमण कराया जा रहा है।

इसी क्रम में जिले के 30 किसानों के दल को राज्य के उद्यानिकी प्रक्षेत्रों, जैविक खाद निर्माण इकाई का भ्रमण कराया गया। किसानों को उद्यानिकी से जुड़ी उपज और तकनीकी के बारे में जानकारी दी गई। श्री शर्मा ने बताया कि कार्यशाला आयोजित कर उन्नत उद्यानिकी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, साथ ही किसानों को उन्नत उद्यानिकी तकनीक अपनाकर व बेहतर पैदावार से लाभ प्राप्त करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। भ्रमण और प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस लौटे उद्यानिकी किसानों में अब उत्साह देखा जा रहा है।

महत्वपूर्ण खबर: 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी राशि

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें