Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी राशि

31 जनवरी 2023, भोपाल: 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी राशि – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसान कल्याण योजना की राशि 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी 80 लाख किसानों का प्री-रजिस्ट्रेशन हो। साथ ही मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में स्वीकृति-पत्रों का वितरण होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में विदिशा में 3 फरवरी को होने वाले मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि डालने के साथ ही लाड़ली बहना योजना की जानकारी भी दी जाएगी। यह कार्यक्रम प्रदेश में रीवा संभाग को छोड़ कर होगा। जिलों के कलेक्टर गाँव-गाँव में किसानों को एकत्रित करें। हर गाँव में कार्यक्रम सुना जाए। विदिशा में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम व्यवस्थित हो।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (28 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें