Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में तीन दिवसीय जैविक महोत्सव आज से

03 फरवरी 2023, इंदौर: इंदौर में तीन दिवसीय जैविक महोत्सव आज से – इंदौर में तीन दिवसीय जैविक महोत्सव आज से प्रारंभ होगा। यह महोत्सव से 06 फरवरी तक चलेगा। जी-20 समिट के संबंध में यह महोत्सव ग्रामीण हाट बाजार ढक्कनवाला  कुंआ आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव का मुख्य  उद्देश्य स्वच्छ भारत के साथ स्वस्थ भारत भी है। यह महोत्सव जैविक/प्राकृतिक  खेती करने वाले कृषक एवं ग्राहक के बीच में एक सेतु का कार्य करेगा, ताकि  ग्राहकों  को रसायन मुक्त कृषि उत्पाद एवं कृषकों को उचित मूल्य मिल सके।

कृषि तकनीकी प्रबंध संस्था की परियोजना संचालक श्रीमती शर्ली थामस ने बताया कि महोत्सव के दौरान किसान एवं कम्पनियों द्वारा हाट लगाया जायेगा। तीनों दिन संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें  मुख्यतः  गौ आधारित खेती, जैविक जीवन शैली एवं स्वस्थ भोजन पर चर्चा होगी। पहले दिन  3 फरवरी को डॉ. खादखली (मिलेट मैन ऑफ इंडिया) तथा मशरूम के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त श्रीमती बीनादेवी सम्मेलन में भाग लेंगी। इंदौर में होने वाले जी 20 समिट बैठक के बारे में भी चर्चा की जायेगी। मिलेट फसलों को भोजन में शामिल करने के लाभ बताए जाएंगे तथा किसानों  मिलेट के लाभ से अवगत कराया जायेगा। मिलेट के लिए किसानों को अच्छा बाजार एवं भाव मिल सके इसकी जानकारी दी जाएगी। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

महत्वपूर्ण खबर: 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी राशि

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें