Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

भीषण गर्मी में पशुओं पर खतरा बढ़ा, पशु वैज्ञानिकों ने दिए हीट स्ट्रोक से बचाव के जरूरी उपाय

15 मई 2026, मंदसौर: भीषण गर्मी में पशुओं पर खतरा बढ़ा, पशु वैज्ञानिकों ने दिए हीट स्ट्रोक से बचाव के जरूरी उपाय – मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के उप संचालक पशुपालन विभाग द्वारा बताया गया है कि ग्रीष्म ऋतु में माह अप्रैल, मई, जून में अत्यधिक तापमान होने से पशुओं पर इसका सीधा असर होता है। हीट स्ट्रोक होने पर पशु सुस्त हो जाते है, पशु सिर नीचे रखते हुए मुंह खोल कर साँस लेते है। पशु के शरीर का तापमान बढ़ जाता है पशु के मुँह से लार गिरती है श्वास गति बढ़ जाती है एवं नाक व नथुने सुख जाते है।

पशु का दुग्ध उत्पादन अचानक कम हो जाता है। हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु पशुओं को चारा दाना सुबह जल्दी एवं देर शाम को दे क्योंकि इनके पाचन से शरीर में ऊष्मा पैदा होती हैं। दिन में पशुओं को हरा चारा देवे इससे आवश्यक खनिज तत्व एवं पानी की पूर्ति होगी।

पशुओं को स्वच्छ ठंडा जल दिन में चार से पांच बार पिलाये। पशुओं को रखने का स्थान साफ एवं खुला हवादार होना चाहिये। पशुशाला में टाट बोरिया आदि भिगोकर लगा सकते है। पशुशाला में पखे एवं पानी के फव्वारे भी उपयोग कर सकते हैं। पशुओं को सुबह शाम ठंडे पानी से नहलाये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultu

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें