Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

केन्द्र सरकार की ये है पशु शेड योजना, मिल रही आर्थिक सहायता

05 मई 2025, भोपाल: केन्द्र सरकार की ये है पशु शेड योजना, मिल रही आर्थिक सहायता – देश के उन किसानों के लिए केन्द्र सरकार ने पशु शेड निर्माण योजना को शुरू किया है जिनके यहां पशु तो है लेकिन उन्हें सुरक्षित रखने के लिए शेड नहीं है। ऐसे ही किसान सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त कर पशु शेड का निर्माण कर सकते है।

 केंद्र सरकार ने मनरेगा  योजना के तहत “पशु शेड योजना” की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद पशुपालकों को पशुओं के लिए सुरक्षित और टिकाऊ शेड बनाने में आर्थिक सहायता देना है, ताकि वे बेहतर तरीके से पशुपालन कर सकें और अपनी आमदनी बढ़ा सकें।

योजना के तहत किसानों को पशुओं के लिए शेड निर्माण पर 1.60 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलती है। यह योजना पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके पशुओं को बेहतर देखभाल व संरक्षित माहौल देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 योजना ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराती है। सरकार की यह योजना खासतौर पर उन किसानों के लिए है, जो अपनी जमीन पर पालतू पशुओं के लिए सुरक्षित और बेहतर शेड बनाना चाहते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

योजना के तहत किसानों को शेड निर्माण में आने वाले खर्च का एक बड़ा हिस्सा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ से राहत मिल सकेगी। योजना के अंतर्गत किसानों को 80,000 रुपये से लेकर 1 लाख 60 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह सहायता राशि पशु शेड बनाने, हवादार छत, मजबूत फर्श, यूरिनल टैंक जैसे जरूरी निर्माण कार्यों के लिए उपयोग में लाई जा सकती है।

योजना का लाभ उठाने के लिए

योजना का लाभ उठाने के लिए किसान के पास कम से कम 3 पालतू पशु होने चाहिए. अगर किसान के पास 3 से 6 पशु हैं तो उन्हें अधिकतम  1,60,000 तक की सहायता दी जाएगी। वहीं अगर किसी किसान के पास 4 पशु हैं, तो उन्हें  1,16,000 की आर्थिक मदद मिलेगी। सरकार द्वारा तय की गई यह राशि शेड निर्माण, फर्श बिछाने और यूरिनल टैंक जैसे अन्य सहायक ढांचों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। इससे न केवल पशुओं की देखभाल में सुधार होगा, बल्कि उनका स्वास्थ्य और उत्पादकता भी बेहतर होगी।

आवेदन की प्रक्रिया

योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक किसानों को कुछ आसान कदम उठाने होंगे। सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक या पंचायत कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें। जरूरी दस्तावेजों जैसे भूमि प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पशुओं की संख्या का प्रमाण आदि संलग्न करें। भरे हुए फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा कर दें। इसके बाद आवेदन की जांच की जाएगी और पात्र पाए जाने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com