Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि महाविद्यालय की ज़मीन का उपयोग नहीं बदला जाएगा – श्री शिवराज सिंह

  • इंदौर (कृषक जगत )

 

12 सितम्बर 2022, कृषि महाविद्यालय की ज़मीन का उपयोग नहीं बदला जाएगा  –  श्री शिवराज सिंह – कृषि महाविद्यालय इंदौर की ज़मीन का उपयोग नहीं बदला जाएगा। यह जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। श्री चौहान ने ट्वीट में लिखा कि इंदौर के कृषि महाविद्यालय की ज़मीन का उपयोग यथावत रखा जाए। अन्य कोई प्रयोजन के लिए न दिया जाए।

बता दें कि कल इंदौर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पर  इंदौर में कृषि महाविद्यालय के छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपने ज्ञापन में आग्रह किया था कि इंदौर के कृषि महाविद्यालय की ज़मीन का उपयोग यथावत रखा जाए। श्री चौहान ने उनके आग्रह को स्वीकार कर तत्काल निर्देश दिया है कि कृषि महाविद्यालय की ज़मीन को यथावत रखा जाए।

उल्लेखनीय है कि करीब दो माह से  कृषि महाविद्यालय इंदौर की ज़मीन को अन्य प्रयोजन के लिए बेचने का मामला सुर्ख़ियों में था। इसका कृषि महाविद्यालय के वर्तमान और पूर्व छात्रों के अलावा किसान संगठनों , सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों के नेताओं ने  भी विरोध किया था।  कृषि छात्रों ने कॉलेज में तालाबंदी करने के अलावा रैलियां निकालकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया था। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद उम्मीद है कि अब इंदौर के कृषि महाविद्यालय की ज़मीन को फिर से छीनने की कोशिश नहीं की जाएगी और इस संबंध में आदेश शीघ्र जारी किए जाएंगे।  

महत्वपूर्ण खबर: सरकार ने बढती महँगाई  देख गेहूं के आटे, मैदा, सूजी के निर्यात पर लगाई रोक

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile