Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चौ.चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश  के लिए दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा हुई

09 अगस्त 2022, चंडीगढ़: चौ.चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में प्रवेश  के लिए दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा हुई – चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार  में आज बीएससी (आनजऱ्) एग्रीकल्चर चार वर्षीय पाठ्यक्रम,  बीएससी (आनजऱ्) कम्यूनिटी साइंस चार वर्षीय पाठ्यक्रम, बीएससी एग्रीबिजनेस मैनेजमैंट सहित मौलिक विज्ञान एवं मानविकी, मत्स्य विज्ञान व बायोटैकनॉलोजी और महाविद्यालयों के सभी एमएससी विषयों में दाखिले के लिए दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गर्ई। इनके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों में पीएचडी में दाखिलों के लिए भी उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए।

इस प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के अतिरिक्त हिसार शहर के 12 स्कूलों व कॉलेजों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे और परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विशेष निरीक्षण दलों का भी गठन किया गया था। यह परीक्षा शांतिपूर्वक व व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

दाखिले के लिए 8130 विद्यार्थियों ने किया था ऑनलाइन आवेदन

प्रवक्ता ने बताया कि  कि उपरोक्त पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कुल 8130 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की करीब 78 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। इनमें से बीएससी (आनजऱ्) एग्रीकल्चर चार वर्षीय पाठ्यक्रम एवं बीएससी एग्रीबिजनेस मैनेजमैंट में 4918 परीक्षार्थियों सहित मौलिक विज्ञान एवं मानविकी, मत्सय विज्ञान व बायोटैकनॉलोजी महाविद्यालयों में एमएससी पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए 455 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार, विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में पीएचडी के लिए 825 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। उन्होंने उम्मीदवारों व उनके अभिभावकों से अपील की  कि वे उपरोक्त स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिला संबंधी नवीनतम जानकारियों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट admissions.hau.ac.in and hau.ac.in अवश्य चेक करते रहें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु 31 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें