Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित

जिले के 375 जोड़े  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हुए लाभान्वित

29  मार्च 2023, उत्तर बस्तर कांकेर । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित – राज्य शासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के गरीब माता-पिता भी अपने कन्याओं की धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ विवाह संपन्न कराते हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले के 375 जोड़े हितग्राहियों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से लाभान्वित किया गया है, जिसमें चारामा में 27 मई 2022 को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 209 जोडे़, अंतागढ़ में 27 फरवरी को आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में 91 जोड़े और 25 मार्च को नरहरपुर में आयोजित कार्यक्रम में 75 जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के गरीब परिवारों के कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लागू की गई है। कन्या के विवाह के संदर्भ में होने वाली आर्थिक कठिनाइयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने एवं सादगी पूर्ण विवाह को बढ़ावा देना, सामूहिक विवाह के आयोजन के माध्यम से गरीबों के मनोबल एवं आत्मसम्मान बढ़ाना, सामाजिक स्थिति में सुधार एवं सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन करना, दहेज के लेनदेन को रोकथाम करना इसका मुख्य उद्देष्य है। इस योजना के तहत् गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले अथवा मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत राशन कार्डधारी परिवार के सदस्य तथा एक परिवार की दो कन्याओं को लाभान्वित किया जाता है।

राज्य सरकार द्वारा पात्रता रखने वाली कन्याओं को इस योजना के अंतर्गत 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें 19 हजार रूपये की सामग्री तथा कन्याओं को 01 हजार रूपये की राशि बैंक ड्राफ्ट या खाते के माध्यम से दी जाती है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन व्यवस्था एवं परिवहन पर प्रति कन्या के लिए 05 हजार रूपये व्यय की जाती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन होगा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें