Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विधायक ने खराब सोयाबीन एवं धान का किया अवलोकन    

09 अक्टूबर 2025, उमरिया: विधायक ने खराब सोयाबीन एवं धान का किया अवलोकन –  विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह ने तहसील करकेली के ग्राम सकरवार कटंगी एवं नया गांव  में सोयाबीन फसल क्षति का मौका निरीक्षण किया गया तथा  किसानों  को शासन के नियमानुसार पात्रों को राहत राशि दिलाने की बात कही गई।

इस दौरान  विधायक श्री  सिंह ने धान की खराब हुई फसलों का भी मुआयना किया विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह ने कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग को शीघ्र सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।  उन्होंने किसानों  से कहा कि किसानों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है।उनकी खराब हुई सोयाबीन फसल का सर्वे कराकर नियमानुसार क्षति राशि दिलाई जाएगी।

किसान हमारे अन्नदाता हैं,उनकी हर संभव मदद की जाएगी । किसानों को नुकसान नहीं होने देंगे। किसानों की जिंदगी बेहतर हो, इसके लिए केन्द्र एवं राज्य की सरकार लगातार प्रयासरत हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बांधवगढ़ हरनीत कौर कलसी, जनप्रतिनिधि सर्व श्री राजेश पवार, महेंद्र सिंह, जारी सिंह, रघुनाथ सिंह सहित किसान उपस्थित  थे ।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें