राज्य कृषि समाचार (State News)

रुक-रुककर हो रही बारिश ने फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया

20 अगस्त 2025, भोपाल: रुक-रुककर हो रही बारिश ने फसलों को बुरी तरह प्रभावित किया – देश और हमारे मध्यप्रदेश में यूं तो बारिश अच्छी हो रही है लेकिन जिन स्थानों पर रूक रूक कर बारिश हो रही है और इसी बीच उमस बढ़ी है उस कारण फसलों को बुरी तरह से प्रभाव पड़ा है।

मूंग, उड़द और सोयाबीन जैसी खरीफ फसलें पीला मोजेक रोग की चपेट में आ गई हैं, जबकि मक्का में तना छेदक इल्ली का प्रकोप बढ़ गया है। इससे फसलों के उत्पादन पर संकट गहरा गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि मौजूदा स्थिति में   मूंग, उड़द और सोयाबीन में पीला मोजेक रोग लग गया है। किसानों से चर्चा कर वे इसका उपचार बता रहे हैं।  मूंग और उड़द में पीला मोजेक का प्रकोप बढ़ रहा है।  सोयाबीन की फसल भी इससे अछूती नहीं है। कृषि वैज्ञानिक मान रहे हैं कि कई खेतों में स्थिति खतरनाक हो चुकी है। कुछ खेतों में पीला मोजेक का प्रकोप अधिक मिला, जबकि कुछ में शुरुआती दौर में प्रकोप है। इससे बचाव के लिए किसानों को सलाह के साथ उपचार के तरीके बताए हैं। बताया कि मूंग, उड़द और सोयाबीन के कई खेतों में पीला मोजेक रोग देखा जा रहा है। जबकि मक्का में तना छेदक इल्ली नजर आ रही है। खेतों में जाकर किसानों को फसलों को बचाने के उपाय बता रहे हैं। साथ ही उन्हें कौन सी दवाई का छिड़काव करना है यह भी बताया जा रहा है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement