Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर बीमा प्रचार रथ को किया रवाना  

05 दिसम्बर 2022, खंडवा: कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर बीमा प्रचार रथ को किया रवाना – कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह ने गत दिनों कलेक्टोरेट परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार हेतु रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएफओ श्री देवांशु शेखर उप संचालक कृषि श्री के.सी. वास्केल, सहायक संचालक श्रीमति कविता गवली, ए.आई.सी. जिला प्रतिनिधि श्री भूपेंद्र पालीवाल, आई.टी.सी.के. श्री शैलेंद्र सिंह जाडोन, राहुल पाटीदार एवं समस्त ए.आई.सी. ब्लॉक प्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।

उप संचालक कृषि श्री के.सी. वास्केल ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का यह प्रचार रथ 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक जिले के सभी विकासखण्डों के सहकारी समिति स्तर तक पहुंचेगा। रबी 2022-23 के लिये फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2022 है। श्री वास्केल ने बताया कि खंडवा जिले में रबी वर्ष हेतु पटवारी हल्का स्तर पर अधिसूचित फसले गेहूँ व चना है। रबी वर्ष की अधिसूचित फसलों  हेतु पटवारी हल्का स्तर पर 50 हेक्टेयर या उससे अधिक क्षेत्रफल हेतु अधिसूचित की गई  है। जिस हल्के में जो फसल अधिसूचित है, उसी का फसल बीमा किया जा सकेगा। इसके लिये क्षेत्र की सहकारी समिति निकटतम बैंक या जनसेवा केंद्र पर जाकर फसल बीमा कराया जा सकता है। फसल बीमा हेतु आधार कार्ड, बैंक खाता, खसरा- खतौनी, बुवाई प्रमाण-पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना होगा। गेंहू फसल हेतु प्रीमियम राशि 630 रूपये प्रति हेक्टेयर, चना फसल हेतु 450 रूपये प्रति हेक्टेयर से फसल बीमा कर सकते है।  

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की अधिक से अधिक उपज के लिये आधुनिक तरीका बतलायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें