Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जनेकृविवि के छात्रों ने लिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

19 जनवरी 2022, जबलपुर ।  जनेकृविवि के छात्रों ने लिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रानीताल जबलपुर के आर.एस. मशरूम प्रक्षेत्र पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मशरूम उत्पादन का व्यवहारिक अनुभव एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने मशरूम उत्पादन विधि, इसमें आने वाली तकनीकी समस्याओं और उनके निराकरण, उत्पादन के उपरान्त इसके प्रबंधन और मार्केटिंग की समस्त जानकारियों को बारिकी से भली-भांति समझा।

कुछ छात्र-छात्राओं ने प्रक्षेत्र पर ही मशरूम उत्पादन के विभिन्न चरणों को प्रैक्टिल के रूप में करके भी देखा। प्रशिक्षण के उपरान्त छात्रों ने बताया कि मशरूम उत्पादन भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के किसानों की आय को दोगुनी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा और साथ ही इससे लोगों को सम्पूर्ण आहार प्राप्त होगा व कुपोषण की समस्या से निजात भी मिल सकेगी।

महत्वपूर्ण खबर: 1वर्ष में 70 फसलें लेने का अनुपम प्रयोग

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile