Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास में कृषि विभाग का मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संपन्न

30 नवम्बर 2022, देवास: देवास में कृषि विभाग का मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संपन्न – जलवायु आधारित कृषि के अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा एवं एनसीएचएसई संस्था के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र देवास द्वारा एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर कार्यक्रम (रबी) के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उप-संचालक कृषि , देवसा श्री आर. पी. कनेरिया के उद्बोधन से की गई । कृषि विज्ञान केन्द्र, देवास के प्रमुख डॉ. ए.के.बड़ाया ने रबी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में देवास जिले के सभी कृषि विकास अधिकारी, आत्मा परियोजना के विकासखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक को रबी की फसल गेहूं एवम चना के लियेमाड्यूल आधारित तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में मास्टर ट्रेनर तैयार कर जिले के मैदानी स्तर पर कृषि विभाग के अमले के माध्यम से ग्राम स्तर पर कृषकों को प्रशिक्षित कर बेहतर तरीके से कृषि कर उत्पादन लागत में कमी लाते हुए उत्पादन में वृद्धि करना है। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.एस.भार्गव एवं अन्य वैज्ञानिक डॉ. निशीथ गुप्ता, डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. लक्ष्मी तथा श्रीमती नीरजा पटेल के साथ-साथ तकनीकी अधिकारी श्रीमती अंकिता पाण्डेय, डॉ. सविता कुमारी तथा सहायक संचालक कृषि श्री जगदीश ठाकुर,आई. टी.सी.मिशन सुनहरा कल एवं एनसीएचएसई के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में अनुदान का लाभ लेने के तीन विकल्प

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )