राज्य कृषि समाचार (State News)

मंडला और बालाघाट जिलों में भारी वर्षा की संभावना

26 सितम्बर 2025, भोपाल: मंडला और बालाघाट जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर,  उज्जैन , सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही नर्मदापुरम  संभाग, के जिलों में कुछ स्थानों पर; जबलपुर,शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; रीवा संभाग के जिलों में   अधिकांश स्थानों  पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – कुंडम 54.0, अमरपाटन 49.0, सिंहा वल 47.0,  स्लीमानाबाद 46.0, रामपुर बाघेलान 46.0, निवाली 42.6, बरहाई 41.4, देवसर 39.4, रीवा-शहर 38.4, सीधी35.6, बड़वारा 35.0, वरला 32.0, सरई 28.4, शाहपुरा -डिंडोरी  24.2, बरेला 22.6, बि लासपुर 22.4, मैहर 21.0, निवास 18.2, नागौद 17.1, कटनी 17.0, अमरपुर 16.2,  सेमरिया  15.0, पानसेमल14.0, ढीमरखेड़ा 13.5, बि जाडंडी 13.1, सिहोरा 12.8,  चंदिया  12.2, सोहागपुर-शहडोल 12.0, मझौली 12.0, नारायणगंज 11.3, डिंडोरी  11.1, उमरबन  11.0,  प नागर 10.6,  बीरसिंहपुर  10.5,हनुमना 10.0, घंसौर 10.0, बिछिया  9.8,  उमरिया  9.6, धार 9.5, मेहंदवानी 9.4, सतना 9.4, लांजी 9.2, मोहगांव 9.2, रीवा- हुजूर  9.0, करके ली 8.9, टि मरनी 8.4, मझौली 8.2, पाली 7.8,जबलपुर 7.6, बिलहरी 7.0, नैनपुर 7.0,  मटीयारी 7.0, नौरोजाबाद 6.8, बालाघाट 6.4, रांझी 6.4, बैहर 6.2, मंडला 6.1, बरही 6.0, विजयराघवगढ़ 6.0, शाहनगर 6.0, जयतपुर 6.0, मलाजखंड 5.5,  वारा सिवनी  5.3,  उमरियापान  5.2, अमरकंटक 5.0, आमला 5.0, सिंगौड़ी 5.0, रामपुर 5.0, चित्रंगी   5.0, मानपुर 4.5, बिरसा 4.2,  परासिया  4.1,  ब्यो हारी 4.0,  पुष्पराजगढ़ 3.4, परसवाड़ा3.4, रहटगाँव 3.3, लाल बर्रा  3.0, पवई 3.0, मवई 2.8, माड़ा 2.5, जैतहरी 2.4, कु समी 2.3, मऊगंज 2.2, शाहपुरा-जबलपुर 2.1,  प्रभात पट्टन   2.0, बरगी 2.0, संजीत 2.0, नईगढ़ी 2.0, रायपुर कर्चुलियान  2.0,  त्योंथर  2.0, जैसो 2.0, धनौरा 2.0, चुरहट 2.0, बेनीबारी 1.8, सोहावल 1.6, रीठी 1.4, सिंगरौली 1.4, खैरलांजी 1.2, बहोरीबंद 1.2, पचमढ़ी 1.2, घुघरी 1.0, गुढ़ 1.0, मनगवां 1.0, जवा 1.0,  वेंकटनगर 0.9, बैतूल 0.4  और  सिवनी  में 0.4  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। बैतूल जिले में 44  किमी / घंटे की रफ्तार से  झोंकेदार  हवाएं  / आंधी चली।

मौसमी परिस्थितियां –  दक्षिण – पश्चिम  मानसून की वापसी रेखा रामपुर, बुशहर, हरिद्वार ,मुरादाबाद, इटावा, बांसवाड़ा,  वल्लभ  विद्या नगर, वेरावल से होकर गुजर रही है। गुजरात, राजस्थान  हिमाचल प्रदेश और  जम्मू -कश्मीर  के शेष भागों;  मध्यप्रदेश , उत्तर प्रदेश और  उत्तराखंड  के कुछ और भागों से अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण – पश्चिम  मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण ,  उत्तर – पश्चिम  और पश्चिम – मध्य  बंगाल की खाड़ी एवं संलग्न   दक्षिण   ओडिशा – उत्तरी आंध्र प्रदेश के  तटों पर  मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर  सक्रिय है और ऊंचाई के साथ  दक्षिण — पश्चिम की ओर झुका  हुआ  है।

एक  अन्य  ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण पूर्व – मध्य  और  संलग्न   उत्तर – पूर्व  बंगाल की खाड़ी पर मध्य क्षोभ मंडल  स्तर में अवस्थित  है। इसके प्रभाव में , अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर  और  संलग्न मध्य  बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव  क्षेत्र बनने की संभावना है। लगभग  पश्चिम  की ओर बढ़ते  हुए , इसके 26 सितंबर  को  दक्षिण   ओडिशा -उत्तरी आंध्र प्रदेश  के तटों के पास  उत्तर – पश्चिम  और  संलग्न   पश्चिम  -मध्य  बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब  में परिवर्तित  होने की प्रबल  संभावना है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने मंडला और  बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है , जबकि गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,दतिया , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं -कहीं ,भोपाल,  विदिशा , रायसेन, सिहोर, राजगढ़, हरदा, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , कटनी, जबलपुर,नरसिंहपुर ,  पन्ना  और  मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर  और  नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, डिंडोरी , छिंदवाड़ा , सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। राज्य के कुछ जिलों में कहीं -कहीं  झंझावात / वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture