Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में अंतिम छोर के हर व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : श्रीमती भेंड़िया

बस्तर संभाग में विभागीय योजनाओं की समीक्षा

13 अप्रैल 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ में अप्रैल के तीसरे सप्ताह से तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य होगा शुरू – महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने जगदलपुर के जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की बस्तर संभाग में क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं अंतिम छोर के हर व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे।

श्रीमती भेंडिय़ा ने संभाग में आंगनबाडियों के बेहतर संचालन, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की प्रगति, कुपोषण स्तर में कमी लाने के प्रयासों, पोषण ट्रेकर एप पर एंट्री, रियल टाइम डेटा मैपिंग, नए मोबाईल के संचालन के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। श्री लखमा ने पोषण अभियान के तहत बस्तर संभाग में की जा रही प्रयासों की सराहना करते हुए कुपोषण में कमी लाने के लिए बधाई दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का प्रावधान इस वर्ष बजट में किया है, जिससे वे दोगुने उत्साह के साथ बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित हों।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस अवसर पर विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम, अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती नदी बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा,  श्रमिक कल्याण कर्मकार मंडल के सदस्य श्री बलराम मौर्य, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा सहित संभाग के सभी जिलों के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ तुवर दाल के जीआई टैग से किसानों की आय बढ़ेगी : श्री बिलैया