Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

भिंड: चयनित ग्रामों में पशु शिविर आयोजित

12 मई 2026, भिंड: भिंड: चयनित ग्रामों में पशु शिविर आयोजित – म.प्र. शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग की चिन्हित नवाचार योजना क्षीर धारा ग्राम योजना के अन्तर्गत, इन ग्रामों में नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण को आधार बनाकर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करके इन ग्रामों को मॉडल ग्राम में विकसित किया जाना है। भिण्ड जिले में भी क्षीर धारा ग्राम योजना के अन्तर्गत 06 विकासखण्डों में 85 ग्रामों का चयन किया गया है।

 योजना के लिये प्रत्येक ग्राम के लिये सर्वेयर नियुक्त किया गया है। योजना के प्रारंभ में इन ग्रामों का आधारभूत सर्वेक्षण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके पश्चात इन ग्रामों में बांझ निवारण पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी है।  गत दिनों  विकासखंड मेहगांव के ग्राम सायना में, विकासखंड गोहद के ग्राम गुरीखा में, विकासखण्ड भिंड के ग्राम मुडियाखेडा एवं दबोहा में, विकासखण्ड रौन के ग्राम कौंध में एवं विकासखंड अटेर के ग्राम बढ़पुरा में शिविरों का आयोजन किया गया।

इन शिविरों में पशु उपचार, बधियाकरण, औषधि वितरण कार्य के साथ मादा पशुओं में गर्भ परीक्षण, प्रजनन संबंधी जांच एवं उपचार तथा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अभी तक जिले में 85 ग्रामों में से 52 ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा चुका है, शेष ग्रामों में भी आगामी सप्ताहों में पूर्ण कर लिये जाएंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें