अपेक्स बैंक के प्रशासक ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं सहकारी समिति का किया निरीक्षण
06 नवंबर 2026, (उमेश खोड़े, कृषक जगत, पांढुर्ना): अपेक्स बैंक के प्रशासक ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एवं सहकारी समिति का किया निरीक्षण – बलराम कृषि महोत्सव में सम्मिलित हुए अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव ने कार्यक्रम पश्चात जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा पांढुर्णा एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पैक्स) पांढुर्णा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री यादव ने बैंक एवं समिति में उपलब्ध कुल अमानतों, कृषकों को प्रदान की जा रही नकद राशि तथा खाद वितरण की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने हेतु प्रोत्साहित किया।
उन्होंने बैंक एवं समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषकों और खाताधारकों को बैंक की सभी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही सहकारी संस्थाओं के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र कृषकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


