खुशनुमा बरसात में रखें खास ख्याल
10 जुलाई 2026, भोपाल: खुशनुमा बरसात में रखें खास ख्याल – बारिश जहां माहौल को खुशनुमा बनाती है, वहीं कई बीमारियों को भी दावत देती है। यही वक्त होता है जब मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है और लोग मलेरिया के शिकार हो जाते हैं। यदि मच्छरजनित बीमारियों से बचना हो तो सावधानी और घरेलू उपाय अपनाएं। इसके लिए कुछ बातों पर जरूर गौर करें I
- घर के चारों ओर पानी जमा न होने दें, गड्ढों को मिट्टी से भर दें और रुकी हुई नालियों को साफ करें।
- अगर पानी जमा होने से रोकना संभव न हो तो उसमें पेट्रोल या केरोसिन ऑयल डालें।
- रूम कूलर, फूलदानों का पानी सप्ताह में एक बार बदलें तथा पक्षियों को दाना-पानी देने के बर्तनों को रोज पूरी तरह खाली करके सुखाएं और फिर भरें। घर में टूटे-फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन, बोतलें आदि न रखें। यदि रखें तो उन्हें उल्टा करके रखें।
- डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं, इसलिए पानी की टंकी को अच्छी तरह बंद करके रखें।
- यदि संभव हो तो खिड़कियों और दरवाजों पर महीन जाली लगवाकर मच्छरों को घर में आने से रोकें।
- मच्छरों को भगाने और मारने के लिए मच्छरनाशक क्रीम, स्प्रे, मैट, कॉइल आदि का उपयोग करें।
- गुग्गुल के धुएं से मच्छर भगाना एक अच्छा देसी उपाय है।
- घर के अंदर सभी जगहों पर सप्ताह में एक बार मच्छरनाशक दवाई का छिड़काव जरूर करें। यह दवाई फोटो फ्रेम, पर्दों, कैलेंडरों के पीछे, स्टोर रूम और घर के सभी कोनों में भी छिड़कें।
- दवाई का छिड़काव करते समय अपने मुंह और नाक पर कपड़ा जरूर बांधें। साथ ही खाने-पीने की सभी चीजों को ढककर रखें।
- पीने के पानी में क्लोरीन की गोली मिलाएं और पानी को उबालकर पिएं।
- 5 साल से कम उम्र के बच्चे, 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

