Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में अटल भूजल योजना का दायरा बढ़ाएं : डॉ. जोशी

भूजल प्रबंधन पर प्रशिक्षण एवं कार्यशाला

5 मार्च 2023, जयपुर  । राजस्थान में अटल भूजल योजना का दायरा बढ़ाएं : डॉ. जोशी  – जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा कि राजस्थान की विशेष परिस्थितियों एवं यहां भूजल की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए अटल भूजल योजना का दायरा बढ़ाते हुए प्रदेश के सभी ब्लॉक्स में इसे संचालित किया जाना चाहिए ताकि भूजल के स्तर में सुधार किया जा सके।

डॉ. जोशी अटल भूजल योजना के तहत गतदिनों दुर्गापुरा स्थित राजस्थान राज्य कृषि अनुसंधान संस्थान परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं भूजल प्रबंधन कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां भूजल की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य के कुल ब्लॉक्स में से सिर्फ 38 ब्लॉक ही सुरक्षित बचे हैं।

प्रतिदिन 350 करोड़ लीटर

अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान में पानी की उपलब्धता के मुकाबले जरूरत काफी अधिक है। यहां देश का 12 प्रतिशत पशुधन है। पेयजल जरूरतों के साथ ही यहां पशुधन के लिए पानी की अतिरिक्त आवश्यकता रहती है। किसानों के लिए सिंचाई के पानी की जरूरतों का भी ध्यान रखना होता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राज्य में 60 प्रतिशत पेयजल जरूरतें भूजल से पूरी होती हैं लेकिन यहां भूजल की स्थिति चिंताजनक है। भूजल पुनर्भरण के मुकाबले दोहन 151 प्रतिशत है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन पूरा होने के बाद प्रतिदिन पेयजल की आवश्यकता 350 करोड़ लीटर हो जाएगी। अभी जल उपलब्धता 130 करोड़ लीटर है। ऐसे में, तीन गुना अधिक पानी उपलब्ध कराना एक चुनौती होगी। मिशन पूर्ण होने के बाद प्रतिदिन निकलने वाले अपशिष्ट जल के प्रबंधन एवं उसकी उचित निकासी का रोडमैप भी तैयार करना होगा।   

कार्यक्रम की शुरूआत में जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन किया। मुख्य अभियंता भूजल एवं परियोजना निदेशक, अटल भूजल श्री सूरजभान सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए दो दिवसीय कार्यशाला में होने वाले विभिन्न सत्रों के बारे में जानकारी दी। 

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें