Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान की योजनाओं से किसानों को लाभ

4 मार्च 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान की योजनाओं से किसानों को लाभ – राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान आईसीएआर- राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में राज्य स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. पी. दास भूतपूर्व उप महानिदेशक (कृषि विस्तार) मुख्य अतिथि, इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति श्री प्रकाश मनी त्रिपाठी एवं डॉ. गिरीश चंदेल कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ. पी.के. घोष ने  संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी व बाताया कि यह संस्थान किसानों के लिए कई कल्याणकारी परियोजनाएं चला रहे हैं, जिसके तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति किसानों के हितों के लिए उनके गांवों में जाकर कृषि से संबंधित भारत सरकार की अनेक योजनाएं लागू की गई हैं जिसके तहत हजारों किसान इस आईसीएआर संस्थान के माध्यम से लाभांवित हो चुके हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कुलपति प्रो. श्री प्रकाश मनी त्रिपाठी ने किसानों के बीच परम्परागत कृषि तकनीक एवं कृषि के तीन सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय आयामों पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल दीक्षित ने किया। आभार डॉ. ममता चौधरी ने किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी