पराली जलाने पर तत्काल कार्रवाई करें – कलेक्टर मुरैना
14 अप्रैल 2026, मुरैना: पराली जलाने पर तत्काल कार्रवाई करें – कलेक्टर मुरैना – कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में गत दिनों कलेक्ट्रेट सभागार मुरैना में समय-सीमा पत्रों, सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत सहित समस्त जिला अधिकारी, एसडीएम, आयुक्त नगर निगम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर ने समस्त जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि जिले के सभी खुले बोरवेल, कुएं एवं बावड़ियों को कवर्ड कराया जाए। साथ ही समस्त पटवारियों को सोमवार से गुरुवार (सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक) फील्ड में उपस्थित रहकर कार्य करने तथा शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश समस्त तहसीलदारों को दिए तथा किसानों को जागरूक करने के निर्देश उपसंचालक, कृषि विभाग को दिए। उर्वरक का वितरण ई-टोकन के माध्यम से कराने तथा बिना ई-टोकन विक्रय करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अन्य विषयों की भी समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग लंबित कार्यों में तेजी लाएं तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

