राज्य कृषि समाचार (State News)फसल की खेती (Crop Cultivation)

सोयाबीन में पीला मोजेक रोग से हुई नुकसानी का सर्वे जारी

03 सितम्बर 2025, मंदसौर: सोयाबीन में पीला मोजेक रोग से हुई नुकसानी का सर्वे जारी – जिले में सोयाबीन की फसल पर पड़ रहे पीला मोजेक रोग की स्थिति का सही आकलन करने एवं प्रभावित क्षेत्र की जानकारी एकत्र करने के लिए कलेक्टर श्रीमती  अदिति  गर्ग के निर्देशानुसार नुकसानी सर्वे कार्य लगातार जारी है।

इस कार्य हेतु राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक दल में राजस्व अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित पटवारी शामिल हैं, जो सक्रिय रूप से खेतों में पहुंचकर फसल की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रहे हैं। जिन किसानों की फसल पीला मोजेक रोग से प्रभावित हुई है, उनके खेत का सर्वे अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

 कृषि विभाग द्वारा प्रभावित गांवों में भ्रमण कर किसानों को इस रोग से बचाव एवं नियंत्रण के उपाय भी बताए जा रहे हैं। शासन एवं प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है। वास्तविक नुकसानी का सही सर्वे कर आगे की कार्यवाही की जाएगी, ताकि प्रभावित कृषकों को समय पर राहत और आवश्यक सहयोग मिल सके।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements