Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

शासकीय राधे कृष्ण गौ-शाला व पशु चिकित्सालय उमरेठ का आकस्मिक निरीक्षण

10 दिसंबर 2024, छिंदवाड़ा: शासकीय राधे कृष्ण गौ-शाला व पशु चिकित्सालय उमरेठ का आकस्मिक निरीक्षण – कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिवस विकासखंड परासिया के ग्राम कचराम की शासकीय राधे कृष्ण गौशाला व पशु चिकित्सालय उमरेठ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संचालनकर्ता द्वारा बताया गया 83 गोवंश गौ-शाला में उपलब्ध है, जो की चरने के लिए बाहर गए हुए हैं। 35 ट्रॉली भूसा, 15 ट्रॉली गोबर खाद, 12 छोटे गायों के बछड़े उपलब्ध पाए गए। उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालनकर्ता को ग्राम पंचायत में गोबर खाद बेचकर आय अर्जित करने व गौ-मूत्र से बर्मीवास एवं गोबर के प्रोडक्ट बनाकर गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए गए ।  

इसी प्रकार उप संचालक डॉ.पक्षवार द्वारा पशु चिकित्सालय उमरेठ का भी निरीक्षण किया गया एवं एन.एल.एम. के अंतर्गत ग्राम शीलादेही में श्री अनिल पवार के 200 बकरियों का फॉर्म का निरीक्षण किया गया एवं बकरियों में होने वाली बीमारियां तथा टीकाकरण संबंधी आवश्यक जानकारी श्री पवार को दी गई। बकरियों से जो बच्चे पैदा हो रहे हैं, उनको जिले में स्वीकृत अन्य एन.एल.एम. के केस बकरी पालक श्री पवार को सप्लाई करने के निर्देश दिए गए, जिससे बकरी पालकों को जिले में ही बकरी के बच्चे किड उपलब्ध हो सके ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com