राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर: नरवाई प्रबंधन पर समीक्षा बैठक संपन्न              

16 अप्रैल 2026, जबलपुर: जबलपुर: नरवाई प्रबंधन पर समीक्षा बैठक संपन्न – कृषि अभियांत्रिकी अधिकारियों द्वारा  ग्राम पंचायत पिंडरई एवं हिनोतिया में संचालित फसल कटाई कार्य का विभागीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि उक्त दोनों ग्राम पंचायतों में लगभग 80 प्रतिशत कृषि क्षेत्र में हार्वेस्टर के माध्यम से कटाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। कटाई उपरांत शेष रही नरवाई के समुचित निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत भवन पिंडरई में नरवाई प्रबंधन पर समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित कृषकों को नरवाई न जलाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये गए।

उक्त बैठक में ग्राम स्तरीय निगरानी समिति को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में नरवाई जलाने की घटना की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित के विरुद्ध तत्काल पंचनामा तैयार कर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, ग्राम कोटवार को मुनादी के माध्यम से समस्त ग्रामवासियों को इस संबंध में सूचित करने के लिए कहा गया। जन-जागरूकता के उद्देश्य से बैठक में उपस्थित जनों को नरवाई प्रबंधन से संबंधित प्रचार सामग्री एवं लीफलेट का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पिंडरई एवं हिनोतिया के सरपंच, पंचायत सचिव, क्षेत्रीय पटवारी, कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements