धानुका एग्रीटेक द्वारा शुगर मिल अधिकारियों के लिए गन्ना फसल प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित
25 जुलाई 2026, गाडरवारा: धानुका एग्रीटेक द्वारा शुगर मिल अधिकारियों के लिए गन्ना फसल प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित – धानुका एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा गत दिनों गन्ना उत्पादन को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से शुगर मिल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय गन्ना फसल प्रबंधन एवं धानुका उत्पाद पोर्टफोलियो प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. एन. सिंह – फॉर्मर प्रिंसिपल साइंटिस्ट, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ शुगरकेन रिसर्च – लखनऊ थे।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामदेव शुगर मिल, नर्मदा शुगर मिल, शक्ति शुगर मिल एवं आकृति शुगर मिल के सेल्स अधिकारियों एवं तकनीकी स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री राजेश माहेश्वरी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी और कार्यक्रम की सराहना की । डॉ. सिंह ने किसानों एवं शुगर मिलों के समन्वय से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर बल दिया तथा इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रशंसा की।
प्रशिक्षण के दौरान गन्ना फसल में बुवाई से लेकर कटाई तक की विभिन्न अवस्थाओं में किए जाने वाले वैज्ञानिक फसल प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही धानुका के विभिन्न फसल सुरक्षा एवं पोषण उत्पादों के सही समय, सही मात्रा एवं प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। धानुका के विशेषज्ञों ने बताया कि यदि किसान फसल की प्रत्येक अवस्था में वैज्ञानिक तरीके से अनुशंसित उत्पादों का उपयोग करें,तो गन्ने की गुणवत्ता एवं उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ-साथ किसानों की आय में भी बढ़ोतरी संभव है। कार्यक्रम का संचालन धानुका एग्रीटेक लिमिटेड की ओर से श्री चेतन सरावगी स्टेट हेड मध्यप्रदेश एवं सिंपल कुशवाहा- मैनेजर – इंस्टीट्यूशनल सेल्स द्वारा किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

