Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता

11 दिसंबर 2025, विदिशा: विदिशा जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता – रबी सीजन के दौरान किसानों को खाद संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिसंबर 2025 में अब तक जिले को बड़ी मात्रा में विभिन्न उर्वरक प्राप्त हो चुके हैं। विभाग के अनुसार जिले में आज  तक यूरिया 35,969 मीट्रिक टन, डीएपी / टीएसपी  20,598 मीट्रिक टन, कॉम्प्लेक्स खाद 13,027 मीट्रिक टन तथा एसएसपी 4,043 मीट्रिक टन उपलब्ध करा जा चुका है।

यूरिया के रैक –   जिला विपणन अधिकारी श्रीमती राखी रघुवंशी ने बताया कि जिले को  यूरिया के रैक लगातार मिल रहे हैं। किसानों की मांग को देखते हुए यूरिया की आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सौराई रैक के माध्यम से प्रतिदिन खाद की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। तीन दिसंबर को आईपीएल यूरिया का 2669.580 मी.टन,चार दिसंबर को इफको यूरिया का 2658.510 मी.टन, पांच दिसंबर को केएफएल यूरिया का 2669.580 मी.टन,छः दिसंबर को एनएफएल यूरिया का 2635.470 मी.टन प्राप्त हुआ है।

 इस प्रकार जिले को 08 दिसंबर तक जिले को कुल 11,633.14 मी.टन यूरिया प्राप्त हो चुका है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में दो और यूरिया रैक जिले को प्राप्त होंगे, जिससे आपूर्ति और मजबूत होगी। नियमित आपूर्ति  किसानों को मिल रही है नियमित आपूर्ति निरंतर रैक प्राप्त होने से जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की मांग के अनुसार नियमित रूप से खाद उपलब्ध कराई जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें