Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र दुबई जाएंगे

27 अक्टूबर 2023, ग्वालियर: कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र दुबई जाएंगे – राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विष्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा संचालित नाहेप परियोजना के तहत दो माह का अंतर्राष्ट्रीय प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें नौ विद्यार्थियों धीरज पोमाने, राजनंदनी पाटीदार, प्रतीक्षा राजपूत, वंषिका सुगंधी, रंजना सिंह, विजय मिश्रा, आंचल गोले, महिमा बेलदार, अंजली यादव को संयुक्त अरब अमीरात दुबई के जैव लवणीय कृषि के अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र भेजा जा रहा है।

प्रशिक्षण में जाने वाले विद्यार्थियों को ग्वालियर संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह द्वारा फ्लैग ऑफ सेरेमनी का आयोजन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी में विदेष यात्रा के लिए जो उत्साह है उसे बनाये रखें और वहां जाकर नवाचारों व तकनीकों को सीखकर विष्वविद्यालय के साथ-साथ देष का नाम भी ऊंचा करें।

कृषि विष्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविन्द कुमार शुक्ला ने कहा कि जल की समस्या के समाधान के लिए हमें नवीन तकनीकों का विकास करना होगा तथा भूमि में जल स्तर को संग्रहित करने के उपाय व उपयोग की विधियां भी सीखनी होेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

निदेषक विस्तार सेवायें तथा परियोजना समन्वयक डॉ. वाय.पी. सिंह, निदेषक अनुसंधान सेवायें डॉ. संजय शर्मा, कुलसचिव श्री अनिल सक्सेना, सह-परियोजना समन्वयक अखिलेष सिंह, प्रो. शषि यादव व विद्यार्थी मौजूद रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)