Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गौपालकों के जरिए होगा पराली प्रबंधन, पशुचारे के रूप में करेंगे उपयोग; प्रशासन ने जारी किया मोबाइल नंबर

06 नवंबर 2026, भोपाल: गौपालकों के जरिए होगा पराली प्रबंधन, पशुचारे के रूप में करेंगे उपयोग; प्रशासन ने जारी किया मोबाइल नंबर – मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में पराली प्रबंधन की दिशा में विभिन्न प्रकार की कारगर उपाय सुनिश्चित किये गये है। इसी क्रम में गोपालकों द्वारा पराली का संग्रहण किया जा रहा है, जिसे पशुचारे के रूप में इस्तेमाल किया जायेगा।

सहायक कृषि नवीन कुमार ने बताया कि जिले में पराली प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोपालकों का सहयोग भी लिया ज रहा है। गोपालकों द्वारा खेतों में शेष बची पराली को एकत्रित कर पशुओं के चारे के रूप में उपयोग किया जा रहा है। इस पहल से जहां किसानों को खेतों से पराली हटाने में सहयोग मिल रहा है, वहीं गोपालकों को पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता भी हो रही है। साथ ही पराली जलाने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण, वायु प्रदूषण में कमी तथा मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

किसानों एवं गोपालकों से अपील की गई है कि वे फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें तथा पराली को पशु चारे एवं अन्य उपयोगी कार्यों में लाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाएं। किसानबंधु से अपील की गई है कि वे गोपालक जीतू गुर्जर से मोबाइल नंबर 9753461237 पर संपर्क कर अपने खेतों पराली प्रबंधन करा सकते है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें