Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती: दिसंबर तक लगेंगे 41 ई-चेकगेट, 7 हजार खदानों का हुआ जियो टैगिंग

14 नवंबर 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती: दिसंबर तक लगेंगे 41 ई-चेकगेट, 7 हजार खदानों का हुआ जियो टैगिंग –  मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य में अब 41 ई-चेकगेट लगाए जाएंगे, जो एआई तकनीक से सुसज्जित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इन ई-चेकगेट्स पर वेरीफोकल कैमरा, आरएफआईडी लीडर और ऑटोमेटिक नम्बर प्लेट रीडर जैसे आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इनसे खनिज परिवहन में शामिल वाहनों की सटीक पहचान और जाँच हो सकेगी, जिससे अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।

अभी तक इस परियोजना के तहत पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में खनिज परिवहन के मुख्य मार्ग के चार स्थानों पर ई-चेकगेट्स स्थापित कर कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा भोपाल में राज्य स्तरीय कमॉण्ड और कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है, जिससे पूरे प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन की निगरानी की जाएगी। भोपाल और रायसेन में जिला स्तरीय कमॉण्ड सेंटर भी स्थापित किए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर 2024 तक सभी 41 ई-चेकगेट्स का संचालन शुरू हो जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि प्रदेश में अवैध खनन की रोकथाम के लिए उपग्रह और ड्रोन आधारित परियोजना भी प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत राज्य की सभी 7 हजार खदानों को जियो टैग किया गया है और उनके सीमांकन के साथ-साथ अवैध गतिविधियों की निगरानी भी की जा रही है। यह परियोजना पूरी तरह लागू होने पर सभी स्वीकृत खदानों की थ्री-डी इमेजिंग और वॉल्यूमेट्रिक एनालिसिस संभव होगी, जिससे उत्खनित खनिज की सटीक मात्रा का आंकलन किया जा सकेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com