राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी : अनुदानित कृषि ग्रेड यूरिया के दुरुपयोग को रोकने संयुक्त जांच दल गठित

05 जून 2026, सिवनी: सिवनी :  अनुदानित कृषि ग्रेड यूरिया के दुरुपयोग को रोकने संयुक्त जांच दल गठित – प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर ने अनुदानित कृषि ग्रेड यूरिया के संभावित दुरुपयोग की रोकथाम एवं निगरानी के लिए जिले में संयुक्त जांच दलों का गठन किया है।

म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार यह जानकारी प्राप्त हुई है कि कृषि उपयोग हेतु उपलब्ध कराए जाने वाले अनुदानित कृषि ग्रेड यूरिया का मूल्य टेक्निकल ग्रेड यूरिया की तुलना में काफी कम है। ऐसे में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा कृषि ग्रेड यूरिया के उपयोग की संभावना को देखते हुए औचक निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार गठित संयुक्त दल में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस/थाना प्रभारी, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अथवा सहायक प्रबंधक तथा सहायक संचालक कृषि/अनुविभागीय कृषि अधिकारी/वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शामिल रहेंगे। संयुक्त दल जिले की औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements