राज्य कृषि समाचार (State News)उद्यानिकी (Horticulture)

उद्यानिकी कृषकों के पंजीयन का विशेष अभियान 30 जून तक

29 मई 2025, इंदौर: उद्यानिकी कृषकों के पंजीयन का विशेष अभियान 30 जून तक – उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। जिले के समस्त कृषक के पंजीयन के लिए 30 जून 2025 तक विशेष पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है।

उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित समस्त उद्यानिकी योजनाओं अंतर्गत लाभ लेने हेतु विभाग के mpfsts portal पर पंजीयन /आवेदन किया जा सकता है। पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे-फोटो, आधार कार्ड, बैंक पास बुक, खसरा बी-1, अजा/अजजा वर्ग हेतु प्रमाण पत्र होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के उप संचालक ने बताया कि विकासखंड स्तर पर वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी एवं कार्यालय उप संचालक उद्यान पता चिड़ियाघर के पास ए.बी. रोड़ इन्दौर पर सम्पर्क कर सकते  हैं ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement