Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नेटाफिम की ड्रिप से सोयाबीन की फसल बेहतर

05 सितम्बर 2023, इंदौर: नेटाफिम की ड्रिप से सोयाबीन की फसल बेहतर – इन दिनों वर्षा की खेंच से कई किसान चिंतित हैं। निमाड़ क्षेत्र के खरगोन , खंडवा  और धार ज़िले भी कम वर्षा वाले ज़िलों में शामिल हैं, लेकिन खरगोन जिले के मगरखेड़ी के पास स्थित ग्राम सोनखेड़ी के किसान श्री जगन्नाथ पटेल इसलिए निश्चिन्त हैं , क्योंकि इन्होंने अपने खेत में नेटाफिम कम्पनी की  ड्रिप सिंचाई प्रणाली लगा रखी है। अभी अवर्षा की स्थिति में यह अपने कुँए से ड्रिप के माध्यम से सोयाबीन की फसल की सिंचाई कर रहे हैं।

श्री पटेल ने कृषक जगत को बताया कि 4  एकड़ में सोयाबीन की बुवाई 20 जून को की थी। सोयाबीन के पौधों को  5  फीट और ढाई फीट की संकरी और चौड़ी कतार में लगाया है। सिंचाई के लिए नेटाफिम कम्पनी की  ड्रिप सिंचाई प्रणाली 2011 -12 से लगा रखी है। जब भी सिंचाई की ज़रूरत पड़ती है , मैं इसका इस्तेमाल कर लेता हूँ। पिछले 12 साल में इसके अनुभव अच्छे रहे हैं। अभी वर्षा नहीं होने से सोयाबीन फसल में सिंचाई की जा रही है। फसल की स्थिति बहुत बेहतर है। सम्पर्क नंबर  – 9926278058

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile