Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे मध्यप्रदेश में पहुंचा

28 जून 2023, भोपाल: दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे मध्यप्रदेश में पहुंचा – मौसम केंद्र , भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार  दक्षिण पश्चिम मानसून सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में पहुँच चुका है। मानसूनी गतिविधियों के कारण गरज -चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाओं में वृद्धि हो सकती है। पिछले 24  घंटों में मध्यप्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम,ग्वालियर,सागर और शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर , इंदौर, उज्जैनौर जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर एवं चंबल /रीवा  संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई।

पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई जिलों में वर्षा का दौर जारी है। भोपाल , बैरागढ़,विदिशा,हरदा, नर्मदापुरम,पचमढ़ी, सागर,दमोह, बालाघाट, मंडला, कान्हा , छिंदवाड़ा पेंच, डिंडोरी,कटनी, उमरिया,बांधवगढ़,अनूपपुर,अमरकंटक,जबलपुर,भेड़ाघाट,और नरसिंहपुर में भारी वर्षा जारी है। वहीं रायसेन, साँची,भीमबेटका,शिवपुरी, कुनो ,श्योपुरकलां,बैतूल, आगर,राजगढ़,सिवनी,सतना,मैहर,शहडोल,बाणसागर डेम और पन्ना में मध्यम वर्षा जारी है। जबकि हरदा, इंदौर,गुना, अशोकनगर,श्योपुर,ग्वालियर,मुरैना, भिंड,दतिया,रतनगढ़,उज्जैन,देवा , शाजापुर , मंदसौर,धार, मांडू, रतलाम झाबुआ, शहडोल,निवाड़ी , ओरछा , टीकमगढ़, छतरपुर,खजुराहो,रीवा, सीधी और सिंगरोली जिलों में गरज चमक के साथ दोपहर पश्चात हल्की वर्षा संभावित है।

मौसम केंद्र द्वारा 29 जून की प्रातः तक  सिवनी,छिंदवाड़ा ,देवास,अलीराजपुर और सीहोर जिलों में कहीं- कहीं अति भारी वर्षा एवं गरज -चमक की संभावना है , जबकि नरसिंहपुर, बालाघाट,सागर, छतरपुर,सीधी, रीवा,सतना , अनूपपुर,उमरिया, मंदसौर,नीमच , गुना,उज्जैन , बड़वानी,झाबुआ, धार,राजगढ़ रायसेन और विदिशा जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा और गरज-चमक की संभावना व्यक्त की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें